जलवायु अनुकूल खेती करने पर जोर
मुजफ्फरपुर, जून 23 -- पारू। प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में मंगलवार को शारदीय खरीफ महाअभियान सह प्रशिक्षण समारोह का आयोजन किया गया। आत्मा के उप परियोजना निदेशक विनोद कुमार, पौध संरक्षण सहायक निदेशक चंद्रदीप कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सरैया कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. रजनीश कुमार और डॉ. तरुण कुमार ने जलवायु के अनुकूल धान एवं मक्के की खेती करने पर जोर दिया। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामेश्वर बैठा, बीडीओ अजीत कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधन कुंदन कुमार, पूर्व आत्मा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी, अशोक कुमार सिंह महंत, वसी आलम, मो. एहसान आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जलवायु अनुकूल खेती करने पर जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.