छपरा, दिसम्बर 22 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखण्ड के भूमिहारा में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को रबी की सीधी बुवाई के बारे में जानकारी दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र चंदोला ने जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम एवं इसके लाभ, रबी फसलों का पाले से बचाव, पोषण वाटिका, फलों के बागों का प्रबंधन के विषयों पर सभी किसानों को जानकारी दी। कृषि अभियांत्रिकी विशेषज्ञ डॉ. सुषमा टम्टा ने जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम की तकनीको जैसे गेहूँ की सीधी बुआई , उच्च क्यारी विधि द्वारा मक्के की बुआई एवं कृषि में उपयोग होने वाली मशीनों की जानकारी तथा फायदे क...