मोतिहारी, अप्रैल 21 -- संग्रामपुर, निसं। प्रखंड के उत्तरी मधुबनी पंचायत के मधुबनी बाजार पर आयोजित शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ मंगलवार को जल यात्रा के साथ शुरू हो गया। जलयात्रा बाजे गाजे के साथ मधुबनी बाजार यज्ञ स्थल से नन्दपुर, परसौना, बरियरिया, संग्रामपुर होते हुए पवित्र गण्डक के विन्दटोली घाट पहुंचा। सैकड़ों भक्तों के द्वारा हर हर महादेव, जय श्रीराम के नारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महायज्ञ के यज्ञाचार्य डॉ. पुरुषोत्तम तिवारी के मंत्रोउचारण व घाट पर पूजन के बाद भक्तों ने कलश में जल भरकर पूजा स्थल मधुबनी बाजार लाया गया। प्रधान यजमान सह भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह, मुखिया संघ प्रखण्ड अध्यक्ष सह उतरी मधुबनी पंचायत के मुखिया रवि सिंह ने बताया कि सात दिवसीय महायज्ञ में विद्वान संतो के द्वारा प्रवचन होगा। यह भी पढ़ें...