गिरडीह, मार्च 14 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के झारखंड-बिहार सीमा पर अवस्थित गांव गरंग के मंगलाडीह गांव में जल जीवन मिशन के तहत जलमीनार में लगे हुए तीन सेट सोलर पैनल प्लेट की चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। सोलर प्लेट की चोरी हो जाने से ग्रामीणों को नल से पानी मिलना बंद हो या है। जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशानी होने लगी है। इस संबंध में गांव के वार्ड सदस्य जेम्स किस्कू समेत लखन दास, मनोज हेंब्रोंम, संजू मुर्मू, मंजुला हेंब्रोम, चारों बास्के आदि ग्रामीणों ने शुक्रवार को बताया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत करीब 2 साल पूर्व गांव में जलमीनार लगाकर नल जल योजना का शुभारंभ किया गया था। जिससे इस गांव के करीब 30 परिवारों को पेयजल सुविधा मिल रही थी। गुरुवार की रात में गांव के बगल नोनियातरी में आयोजित एक भक्ति जागरण कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.