जलमीनार में जड़ा ताला, पेयजल संकट
मुजफ्फरपुर, जून 15 -- औराई। मथुरापुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड नौ बसुआ गांव स्थित जलमीनार में जमीन मालिक द्वारा ताला जड़ दिया गया है। इससे दर्जनों लोगों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। ग्राम पंचायत सदस्य सत्यदेव ठाकुर ने बताया कि जमीन मालिक से पूछने पर बताया कि संघ के नेता द्वारा 15 जून से जलमीनार में ताला लटका देने का आह्वान किया गया था। वार्ड मेंबर ने बीडीओ एवं डीएम को आवेदन दिया है। बीडीओ रजनीश शंकर झा ने बताया कि आवेदन मिला है। विभाग से अवगत करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- सरकारी हैंडपंप पर कब्जे का आरोप, बीडीओ से लगाई गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.