जलमीनार में घुसा बाढ़ का पानी, आपूर्ति बंद
मुंगेर, अक्टूबर 3 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड की चौरगांव, ढोल पहाड़ी और अमैया चौर बहियार में गंगा के जलस्तर में वृद्धि से दूसरी बार बाढ़ का पानी फैलने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि पूरा चौर बहियार फिर से डूब गया है। पानी तेजी से बढ़ रहा है। यदि यही रफ्तार यही रही तो घरों में पानी घुस जाएगा। एक महीना तक पानी रहने से धान की फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी है। ढोल पहाड़ी में नल-जल योजना के जलमीनार में बाढ़ का पानी घुसने से सप्लाई बंद हो गई है। जिससे पेयजल की किल्लत शुरू हो गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। यह भी पढ़ें- Munger News: ब यह भी पढ़ें- Begusarai News: चमथा दियारे की बस्तियां फिर हुईं जलमग्न, लोगों की बढ़ी परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.