जलमीनार दो साल से खराब, पेयजल संकट
गढ़वा, मई 25 -- रंका। प्रखंड के कंचनपुर पंचायत के होन्हे कला गांव के दक्षिण टोला में लगा जल मीनार पिछले दो वर्ष से बेकार पड़ा हुआ है। तेज धूप और लू के बीच लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंचायत के जन प्रतिनिधियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से आवेदन दे जानकारी दी गई। उसके बाद भी अबतक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण विजय कुमार यादव ने बताया कि बंद जालमीनार को चालू नहीं करने से स्थानीय लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रशासन की उदासीनता से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- छह माह से बंद है भुभई जलमीनार, पेयजल के लिए मचा हाहाकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.