जलमीनार दो माह से खराब, 60 परिवार को पानी किल्लत, 25 को प्रदर्शन
घाटशिला, मई 22 -- गालूडीह, संवाददाता। हेंदलजुड़ी पंचायत के धमकगोड़ा-कालाझोर गांव में जलमीनार विगत 2 माह से खराब है। जलमीनार बनाने की बात को लेकर गांव में माह भर पूर्व मिस्त्री मोटर लेकर आए और पाइप नल खोलकर रख दिया। इसके बाद से आज तक सोलर जलमीनार नहीं बनी। इससे 50-60 परिवार को इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। महिलाओं में सोलर जल मीनार खराब रहने से जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश है। महिलाओं ने कहा कि 25 मई को पानी की मांग को लेकर हंडी और डेगची को लेकर प्रदर्शन करेंगे और सोलर जलमीनार बनाने और पानी उपलब्ध कराने की मांग करेंगे।महिलाओं यह भी पढ़ें- कालाझोर में पानी की क़िल्लत,खेतिहर कुआं से ला रहे पीने का पानी ने बताया कि जलमीनार ठीक करने को लेकर मुखिया से कई बार गुहार लगायी गयी, मुखिया के द्वारा मात्र आज कल में जलमीनार को बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.