घाटशिला, मार्च 30 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी पंचायत के लाखाईडीह जाहेर टोला में तीन महीने से जलमीनार खराब होने से गांव के लोग पेयजल को लेकर दर-दर भटक रहे हैं। पेयजल लाने ग्रामीण महिलाएं दूसरे टोला की ओर जा रहे हैं। फिर भी पानी नसीब नहीं हो रहा है। महिलाओं ने कहा,जलमीनार तीन महीने से खराब है। इसकी जानकारी मुखिया सुरेन्द्रनाथ हेम्ब्रम को दी गई। फंड अभाव के कारण जलमीनार नहीं बनाया जा सका। लोगों ने कहा कि सप्ताह भर में जलमीनार की मरम्मत नहीं होती है तो प्रखंड कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे। मौके पर भारती टुडू, छीता टुडू, सलमा टुडू, ठाकुरमनी मुंडा, पूर्णिमा मुंडा, सलमा टुडू, सुमी मार्डी, चांदमनी मुंडा समेत दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.