जलमीनार खराब,गर्मी में पेयजल की हो रही किल्लत
घाटशिला, अप्रैल 18 -- गालूडीह। सरकार की ओर से लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। वहीं प्राइवेट नल लगाने वाले लोग सुखी हैं। ग्राम-पंचायत उल्दा में डेढ़ साल पहले सोलर जलमीनार लगाया गया था। जलमीनार खराब हो जाने से ग्रामीणों को छह महीने से पानी की दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों में सुदेवी गोराई,जानवी गोराई, रूपाली सिंह, दीपाली सिंह, सविता गोराई, करमी सिंह आदि का कहना है कि सोलर जलमीनार की मरम्मत को लेकर मुखिया लालमोहन सिंह को जानकारी दी गई। लेकिन अभी तक उसे नहीं बनाया गया। इस सोलर जलमीनार पर लगभग 15-20 परिवार आश्रित हैं। यह भी पढ़ें- जलमीनार से एक बूंद नसीब नहीं हुआ पानी, सरकारी पैसा हुआ बेकार निजी खर्च कर भी इसे बनाने की कोशिश की गई पर नहीं बना, जिसके कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ़ें- हिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.