जलमीनार के स्मार्ट मीटर का रिचार्ज खत्म, दो दिनों से पेयजल संकट
नवादा, मई 25 -- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचइडी) की लापरवाही के कारण गोविंदपुर पंचायत में भीषण जल संकट उत्पन्न हो गया है। सकरी नदी किनारे स्थापित 50 हजार गैलन क्षमता वाली जलमीनार से पिछले दो दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है। बताया जा रहा है कि जलमीनार में लगे बिजली के स्मार्ट मीटर का रिचार्ज समाप्त हो जाने के कारण शनिवार की संध्या से मोटर बंद पड़ा है और अब तक विभाग की ओर से रिचार्ज नहीं कराया गया है। जलापूर्ति ठप होने से पंचायत के पांच वार्डों के लगभग 1400 कनेक्शनधारी उपभोक्ता गंभीर परेशानी का सामना कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ घरेलू कार्यों के लिए भी पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। खासकर महिलाओं की परेशानी काफी बढ़ गई है, जिन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों की नाराजगी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.