गढ़वा, जून 29 -- रमकंडा, प्रतिनिधि। जिला परिषद उपाध्यक्ष ने सोमवार को विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने प्रखंड के होमिया, पतथलगड़वा, केरवा, गांव में जलमीनार का शिलान्यास किया। वहीं रमकंडा के खूंटी टोला स्कूल के पास नाली निर्माण, टेबरदाहा नदी में सीढ़ी निर्माण, रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के पीछे पीसीसी सड़क निर्माण, चपरी गांव के रविदास टोला में नाली निर्माण के अलावा अन्य गांवों में भी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...