जमशेदपुर, मार्च 21 -- पटमदा। बढ़ती गर्मी और ग्रामीण की समस्याओं को लेकर समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने खराब जलमीनार, चापाकल और कुएं की शीघ्र मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को पानी के लिए परेशानी न हो। साथ ही रैयतों से जुड़े मुद्दों-खाता-खतियान ऑनलाइन, नामांतरण, बंटवारा और जमीन विवाद निपटारे के लिए विशेष कैंपों के नियमित संचालन एवं प्रचार-प्रसार की भी मांग की। उपायुक्त ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...