गंगापार, जनवरी 14 -- आनापुर रजबहा के पानी से बर्बाद हो रही फसल को लेकर लगातार किसान आंदोलन कर रहे हैं। 2004 से लगातार किसानों की फसल डूबने की समस्या को दूर करने के लिए बुधवार को प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव सहायक अभियंता सिंचाई विभाग मौके पर आए। उन्होंने बताया कि बांध बनवा दिया गया है। अब किसानों की फसल नहीं डूबेगी। स्थाई हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है। युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारियों व क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। संजीव ने बताया कि किसानों की फसल डूबने की समस्या मुख्यमंत्री, डीएम प्रयागराज, डीएम प्रतापगढ़ व सिंचाई विभाग के अफसरों को अवगत कराया गया था। बता दें कि प्रतापगढ़ जनपद के रामपुर से निकली आनापुर रजबहा सम्हई गांव के सामने आकर समाप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.