गया, अप्रैल 11 -- प्रखंड के रामपुर गांव में शनिवार को कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। भव्य शोभायात्रा यज्ञ मंडप से निकलकर नवगढ़, ताराडीह, लेम्बुआ, नारायणपुर मोड़ होते हुए मदनपुर पोखर पहुंची, जहां आचार्य के मंत्रोच्चारण के बीच 1701 कलशों में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु वापस यज्ञ मंडप लौटे और विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजन में मुखिया डब्लू पासवान, रूपलाल चौहान, कमलेश चौहान, पंसस मंजू देवी सहित कई लोग मौजूद रहे। यज्ञकर्ता सुदर्शनाचार्य जी महाराज ने कहा कि यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में सद्बुद्धि का विकास होता है।आयोजकों ने बताया कि 17 अप्रैल को हवन, भंडारा और पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.