आरा, अप्रैल 29 -- आरा, हिप्र.। जलभरी के साथ तीन दिवसीय श्री ग्राम देवी व शिव परिवार अचल प्राण प्रतिष्ठात्मक यज्ञ बुधवार से शुरू हुआ। शहर के वार्ड नंबर 28 के मोती टोला-रौजा से बुधवार की सुबह जलभरी यात्रा निकाली गयी। यात्रा मोती टोला-रौजा से शुरू होकर आरा-पटना बाईपास, सपना सिनेमा मोड़, शिवगंज, जेल रोड, गोपाली चौक, शीश महल चौक होते हुए गांगी पहुंचा। यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ यात्रा में पीले रंग के वस्त्र धारण किये महिला व पुरुष श्रद्धालु कलश लिए थे।
जलभरी यात्रा का आयोजन गांगी पहुंचने के बाद वहां वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना के बाद जलभरी की गई। इसके बाद यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यज्ञ के पहले दिन जलभरी के बाद पंचाड़ पूजन, मंडप परवेश व जलाधिवास का कार्यक्रम हुआ। यज्ञ समिति के अध्यक्ष पूर्व मेयर अवधेश या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.