जलभरी के साथ वैदिक और ज्ञान यज्ञ शुरू
आरा, जून 1 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। गड़हनी थाना क्षेत्र के अंगिआव में सोमवार की सुबह हुई जलभरी के साथ सात दिवसीय वैदिक व ज्ञान यज्ञ की शुरुआत की गई। इस दौरान अंगिआव सहित आसपास के कई गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं की ओर से अंगिआव सूर्य मंदिर से जलभरी कर नगर परिक्रमा की गई और पुनः सूर्य मंदिर प्रांगण में प्रतिष्ठित की गई। परिक्रमा व जलभरी में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे। आयोजक स्टार क्लब के सदस्यों ने बताया कि एक से सात मई तक चलने वाले उक्त यज्ञ में काशी के रहने वाले कथावाचक श्याम सुंदर जी महाराज, प्रवचनकर्ता स्वामी सहेन्द्रानंद जी महाराज, स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज व बड़ौरा आश्रम के सूर्य उपासक स्वामी दिनेशानंद जी महाराज और अन्य के सानिध्य में वैदिक व ज्ञान यज्ञ का समापन किया जायेगा। यह भी पढ़ें- जलभरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.