आरा, मार्च 23 -- -जलभरी शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ चरपोखरी, एक संवाददाता। जिले के चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को श्री स्वामी राघवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में पांच दिवसीय मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ भव्य जलभरी शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर यज्ञ स्थल से जलभरी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। जलभरी में अगिआंव विधायक महेश पासवान भी शामिल हुए। शोभायात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजे के साथ घोड़े थे। इनके पीछे लाल-पीले परिधानों में नंगे पांव कलश ली हुई महिला, युवक और युवतियों का समूह जयघोष करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। प्रखंड के सियाडीह गांव स्थित मलहरणी नदी के घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने कलशों में जल भरा। इसके बाद कलशधारी श्रद्धालुओं ने संकल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.