आरा, फरवरी 20 -- शाहपुर। नगर पंचायत शाहपुर के गोपालपुर गांव में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत महापुराण यज्ञ की जलयात्रा कलश स्थापना के साथ शुरू हो गयी। कथा यूपी के प्रयाग के महान संत स्वामी सत्याजी महाराज के तत्वावधान आयोजित हो रही है। कथा वाचक आचार्य ऋषिदेव पांडेय हैं। यज्ञ कलश जलयात्रा के साथ हुआ। जयकारे के बीच कलश माथे पर लेकर जलभरी की गई। यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीमन पांडेय ने बताया कि कथा वाचक के अलावा कई संत-महत्माओं का आगमन हो रहा है। प्रवचन सुनने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। यज्ञ यजमान में रमाशंकर पांडेय, रामकुमारी देवी सहित अन्य कई गणमान्य लोग शामिल हैं, जबकि सफल बनाने में विक्रमा पांडेय, धनजी पांडेय, मनजी पांडेय, बब्लु पांडेय, श्रीमन् पांडेय सहित कई लोग प्रमुख रूप से थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.