कन्नौज, अप्रैल 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में एक ओर जहां मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, वहीं शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर के सामने जलभराव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। बरसात होते ही मंदिर के मुख्य मार्ग पर पानी भर जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इससे न केवल असुविधा होती है, बल्कि हादसों का खतरा भी बना रहता है। मंदिर के पुजारी पंडित बनारसीदास शास्त्री ने बताया कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। श्रद्धालुओं में इस समस्या को लेकर काफी रोष है। मोहल्ले के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक भारत सिंह वर्मा और लज्जाराम वर्मा ने भी मौके की स्थिति देखकर नाराजगी जताई और नगर पालिका से शीघ्र समाधान की मांग की। स्थानीय निवासी गणेश चौधरी मोहल्ल...