नई दिल्ली, मार्च 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में स्टॉर्म वाटर ड्रेन के बड़े रीमॉडलिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं को न्यू मास्टर ड्रेनेज प्लान के तहत प्रशासनिक और व्यय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसकी कुल लागत 177 करोड़ रुपये से अधिक है। इन परियोजनाओं के तहत पुराने और जर्जर ड्रेनों को आधुनिक प्रीकास्ट आरसीसी तकनीक से दोबारा बनाया जाएगा। इससे ड्रेनों की क्षमता बढ़ेगी, पानी के बहाव में सुधार होगा और निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया जा सकेगा। यह कार्य राजधानी के कई महत्वपूर्ण इलाकों में किया जाएगा, जिनमें ज्ञान शक्ति मंदिर मार्ग, छोटूराम मार्ग, कैंप चौक से आजादपुर एच-प्वाइंट (मॉल रोड), सुल्तानपुरी, रोहिणी, नांगलोई ...