जलभराव से राहत के लिए ग्राम प्रधान ने शुरू कराया अस्थायी मार्ग
रुडकी, जून 26 -- रुड़की, संवाददाता। ब्रह्मपुर गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव से बचाव के लिए प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से स्कूल की ओर जाने वाले हिस्से में सड़क को ऊंचा कराने का कार्य शुरू कराया गया है। इससे स्थायी समाधान होने तक लोगों की आवाजाही बनी रहेगी। हरिद्वार हाईवे से ब्रह्मपुर गांव को जोड़ने वाला यह मार्ग पिछले करीब छह वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। चार दिन पहले हिंदुस्तान ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ग्राम प्रधान ने मौके का निरीक्षण किया और तत्काल राहत के लिए कार्य शुरू कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.