जलभराव से राहगीर परेशान, सड़क दुरुस्त कराने की मांग
मऊ, मई 31 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के रसलपुर बाजार में रविवार को हुई बारिश के बाद सड़क के बने गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बाजार में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क के गड्ढों में भरे पानी के कारण रास्ते की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में रामजन्म, अखिलेश कुमार, प्रमोद, संजय तथा सूरज नाथ शास्त्री ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिट्टी और मिट्टी डालकर सड़क को ऊंचा एवं समतल कराने की मांग की है, ताकि बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके और आवागमन सुरक्षित हो सके। यह भी पढ़ें- उरुवा में सड़क पर बह रहा नाबदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.