ललितपुर, अप्रैल 18 -- ललितपुर। बाहुबली नगर कालोनी में जल निगम के ठेकेदारों का बेतरतीब कार्य मुहल्लेवासियों के लिए आफत बन गया है। पाइप लाइन डालने को जगह-जगह सड़क खोदकर छोड़ देने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। गड्ढों में भरे पानी से मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। बाहुबली नगर में रहने वाले लोगों ने बताया कि दस दिन पहले क्षेत्र में गलियां गलियां खोदी गयी थीं। कार्य प्रारंभ करने से पहले संस्था ने मुहल्लेवासियों को इसकी जानकारी नहीं दी। न तो कोई बोर्ड लगाया और न ही व्यवस्थित ढंग से मिट्टी रखी गयी। गड्ढ़े के बगल में मिट्टी फैलाने से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वार्ड सभासद ने बताया कि कि जल निगम ने काम शुरू करने से पहले न तो नगर पालिका से समन्वय किया और न ही लोगों को सूचना दी। पाइप डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.