बलरामपुर, अप्रैल 10 -- तुलसीपुर संवाददाता। विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत महाराजगंज कस्बा से ललिया जाने वाले मार्ग पर वर्षों से बनी जलभराव और कीचड़ की समस्या का समाधान आखिरकार हो गया। इस समस्या को लेकर 26 मार्च को आपके अपने हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की गई थी। जिसका संज्ञान जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। इसके बाद मार्ग पर ह्यूम पाइप डलवाकर आवागमन पूरी तरह बहाल कर दिया गया। महाराजगंज कस्बा के इस मार्ग पर लंबे समय से जलभराव के कारण आवागमन बाधित रहता था। कीचड़ से सना रास्ता ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। पूर्व में कुछ लोगों के विरोध के चलते यहां ह्यूम पाइप नहीं डल पाया था। हाल ही में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन स्वयं अधिकारियों के साथ इस मार्ग से गुजरे तो उन्होंने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए लेखपाल और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.