शामली, जून 6 -- कांधला। नगर पालिका परिषद कांधला के वार्ड संख्या 07 में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर सभासद वकील ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

जलभराव की समस्या सभासद वकील ने बताया कि नगर के बायपास मार्ग तथा वार्ड संख्या 07 के कई मोहल्लों में मामूली बारिश होने पर भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सड़क और गलियों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित होता है, वहीं आसपास के मकानों में भी पानी पहुंचने का खतरा बना रहता है। जलनिकासी व्यवस्था सुचारु न होने के कारण स्थानीय लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी नालों में होती थी लेकिन ...