उरई, जनवरी 30 -- उरई। सड़क पर जलभराव की समस्या पर महिलाओं ने डीएम कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र सौंपा। महिलाओं ने पुलिया में रखे गए पाइप को हटवाने की मांग कर कहा पाइप के कारण जल निकासी बाधित हो रही है। सुशील नगर की महिलाओं ने बताया ट्यूबवेल नंबर 12 के पास सड़क के बीचों-बीच जल निकासी के लिए डाला गया पाइप चोक है। इससे सड़क पर पानी भरता है, लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। महिलाओं का कहना है कि इस समस्या की शिकायत नगर पालिका से की गई थी, लेकिन केवल इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की बात कहकर मामला टाल दिया गया। महिलाओं ने मांग की कि पुलिया में लगे पाइप को हटाकर जल निकासी को सुचारू रूप से चालू कराया जाए। इस दौरान पुष्पा देवी, मोहिनी,प्रवेश कुमारी, राजू, भूरी देवी,ममता देवी, आरती,माया देवी, किरण, पार्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.