जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने समाधान दिवस में उठाई समस्या
अमरोहा, जून 7 -- तहसील में आयोजित समाधान दिवस में धनौरी खुर्द के ग्रामीणों ने जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की नालियों का गंदा पानी सड़कों और स्कूल परिसर के आसपास जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। साथ ही विद्यालय की बाउंड्री वॉल और भवन को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने गांव से तालाब तक नाला निर्माण कर स्थायी समाधान की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- पांच वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझ रहा नगला शोभा, प्रदर्शन ज्ञापन देने वालों में अशोक सैनी, परम सैनी, दया, जमना, प्रकाशो, माया, आनंती, नन्ही, इंद्रम देवी, संतोष, बब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.