चंदौली, अप्रैल 16 -- शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र पंचायत की ओर अमांव गांव में कराए जा रहे सीवर व सीसी रोड निर्माण कार्य की लापरवाही अब ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। अधूरा निर्माण कार्य होने के कारण नाबदान का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों का घर से निकलना तक दूभर हो गया है। यह सड़क गांव का मुख्य मार्ग होने के साथ-साथ काली माता मंदिर और दुर्गा मंदिर जाने का प्रमुख रास्ता भी है। ऐसे में श्रद्धालुओं को रोजाना गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे उनकी आस्था भी प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से ओवरलोड मिट्टी ढुलाई करने से दरक रही सड़क सुबह और शाम के समय स्थिति और भी विकट हो जाती है। जब मंदिर जाने वालों की संख्या अधिक होती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.