मैनपुरी, अक्टूबर 16 -- सीएमओ डा़ आर सी गुप्ता के निर्देश पर नगर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें डीएमसी यूनिसेफ संजीव कुमार पांडेय व प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर ने छात्रों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा संक्रामक रोगों से बचाव की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में डीएमसी यूनिसेफ ने छात्रों से कहा कि वह अपने घर व आसपास सफाई का ध्यान रखें। छतों पर व पुराने बर्तन, कूलर व टायर में पानी न भरने दें। जिससे मच्छर का लारवा पनपने न पाए। कहा कि दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाएं। नियमित मच्छरदानी का प्रयोग करें। शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें। कूलर व गमले को सप्ताहिक खाली कर सुखाएं। जलभराव से संक्रामक रोग पनपते हैं। वहीं रविंद्र सिंह गौर ने कहा कि कुपोषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.