जलभराव से निपटने के लिए 28 तालाबों का जीर्णोद्धार होगा
गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मानसून के दौरान शहर में हर साल होने वाले जलभराव की गंभीर समस्या से निपटने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने अभी से कमर कस ली है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में पोंड रिवाइवल कमेटी की एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें तालाबों के पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन संरचनाओं और माइक्रो एसटीपी परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मानसून से पहले जलभराव वाले हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सभी आवश्यक कार्यों को समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि इस बार शहरवासियों को जलभराव की समस्या से न जूझना पड़े। नगर निगम ने जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास स्थित 28 तालाबों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया है। कार्ययो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.