जलभराव से निपटने की तैयारी तेज, नपं अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
कुशीनगर, जून 1 -- फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले दिनों हुई बारिश के दौरान नगर पंचायत फाजिलनगर के विभिन्न वार्डों और प्रमुख मार्गों पर जलजमाव की समस्या सामने आने के बाद मौसम साफ होते ही नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता शाही ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उन स्थानों का जायजा लिया, जहां बारिश के समय पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून से पहले जलनिकासी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए।
जलनिकासी व्यवस्था की जांच नपं अध्यक्ष सुनीता शाही ने कहा कि सभी नालियों की सफाई तेज की जाए, जहां नाले अवरुद्ध हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से खोला जाए तथा जलनिकासी के लिए आवश्यक स्थानों पर विशेष व्यवस्था सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.