जलभराव से निजात को बड़े नाले की सफाई
गिरडीह, मई 17 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। निगम प्रशासन ने शनिवार को शहर के कालीबाड़ी रोड से थोड़ी दूरी पर बीबीसी रोड मोड़ के पास बड़े नाले की सफाई कर लोगों को जलभराव से निजात देने का दावा किया है। स्थानीय लोगों ने बड़ा नाला के जाम होने और इससे जलभराव की समस्या पनपने व ट्रैफिक जाम होने की शिकायत की थी। कहा कि समस्या से निजात नहीं मिला तो उग्र आंदोलन होगा। शनिवार को जेसीबी के साथ निगम के पदाधिकारी जलभराव स्थल पर पहुंचे और बड़े नाले की बेहतर तरीके से सफाई करा दी। निगम के उपनगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक ने कहा कि बीबीसी रोड मोड़ के पास जलभराव और इससे जाम पनपने की शिकायत की गई थी। यह भी पढ़ें- वार्ड संख्या 16 एवं 17 में जल जमाव की गंभीर समस्या लोग कह रहे थे कि जलभराव के कारण आसपास के घरों में गंदा पानी घुस जा रहा है। शिकायत पर टीम भेजी गयी तो पता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.