लखीमपुरखीरी, फरवरी 13 -- मकसूदपुर। पसगवां ब्लाक क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के गांवों में गलियों सहित गांव के मुख्य रास्ते पर दलदल एवम जलभराव की स्थिति बनी हुई है। विकास कार्यों में जिम्मेदारों की लापरवाही से ग्रामीणों को इस रास्ते से निकलने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अलियापुर ग्राम पंचायत के गांव महुआ ढाब व अलियापुर में मुख्य रास्ते पर जलभराव से स्कूली वाहनों सहित एंबुलेंस आदि के निकास में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान सहित जिम्मेदारों की अनदेखी से गांवों का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। दोनों गांवों के ग्रामीणों ने शीघ्र ही जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.