मैनपुरी, जून 13 -- क्षेत्र की ग्राम पंचायत अढूपुर के मजरा ग्राम बरहिया के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा हुआ है। ग्रामीण 5 वर्ष से जलभराव से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने गंदे पानी में खड़े होकर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मुख्य मार्ग के दोनों तरफ नाला व सड़क निर्माण की मांग डीएम से की है। बरनाहल से गोलियापुर बरहिया अढूपुर से करहल को जोड़ने वाला मार्ग पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया गया था, जो गहरे गड्ढों में तब्दील हो गया है। मार्ग पर जगह-जगह कीचड़ भरा हुआ है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण, नाली निर्माण की मांग ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मार्ग से होकर बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। मुख्य मार्ग ...