जलभराव से जल्द निजात का मिला आश्वासन
गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। साकेतनगर, हड़हवा फाटक, चक्सा हुसैन, मिर्जापुर पचपेड़वा समेत आसपास के मोहल्लों में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए गुरुवार को सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कच्चे नाले में लगभग 15 मीटर लंबी ह्यूम पाइप डालने और कुछ स्थानों पर पंपिंग सेट लगाने का प्रस्ताव रखा गया। साकेत नगर तक निगम द्वारा निर्मित नाला को, जल निगम द्वारा निर्माण हो रहे नाले में जोड़ कर जल निकासी किया जाना है। निरीक्षण के दौरान पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने प्रोजेक्ट मैनेजर को बताया कि नगर निगम द्वारा हड़हवा फाटक क्रासिंग तक नाले का निर्माण कराए जाने के बाद घनी आबादी वाले क्षेत्रों का पानी साकेतनगर मोहल्ले में जमा होने लगा है। इससे कई घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.