सीवान, अप्रैल 24 -- सीवान। जिले के कई निचले इलाकों में हल्की बारिश के बाद ही जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। सड़कों पर जमा पानी धीरे-धीरे घरों के अंदर तक पहुंच जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। गंदे पानी के कारण दुर्गंध फैलती है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और मुश्किल हो जाती है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...