मेरठ, मार्च 6 -- मवाना रोड स्थित जेपी कॉलेज के पास सर्विस लेन पर हुए जलभराव से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। क्षेत्र के लोग जलभराव से बचने के लिए फ्लाईओवर पर से विपरीत दिशा में वाहन दौड़ा रहे हैं। मवाना रोड स्थित जेपी कॉलेज के गेट नंबर तीन से लेकर एमआईईटी कॉलेज तक बनी सर्विस लेन पर एक साल से जलभराव है। नाले का पानी सड़क पर फैल रहा है। जिसके चलते सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। करीब तीन सौ मीटर तक हुए जलभराव से बचने के लिए लोग फ्लाईओवर पर से दुपहिया और चौपहिया वाहन विपरीत दिशा में वाहन चला रहे हैं। जिसके चलते किसी दिन बड़े हादसे की संभावना है। इतना ही नहीं छात्र-छात्राओं को भी परेशान हो रही है। रजपुरा के पास किसी कारण से नाला निर्माण का कार्य रूकने की वजह से पानी सड़क पर फैल रहा है। इसके अलावा सलारपुर के पास भी सर्विस लेन पर बरसात में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.