हरदोई, अप्रैल 21 -- संडीला। क्षेत्र के मीरनगर अजिगवां के मजरा दखिनहार में किसानों ने जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के बैनर तले आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसानों का आरोप है कि सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग और हैंडपंप जैसे विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर काम अधूरे और निम्न गुणवत्ता के हैं। जलभराव और खराब सड़कों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।धरने के दौरान किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा और लखनऊ कूच भी किया जा सकता है। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव और प्रदेश अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.