अलीगढ़, अप्रैल 13 -- विजयगढ़ कस्बे के सात हजार के आबादी वाले गांव नगला बरी के ग्रामीण जलभराव व गंदगी के बीच नारकीय जीवन जीने को मजबूर विजयगढ़, संवाददाता। नगर क्षेत्र का गांव नगला बरी यूं तो 26 नगला का गांव है। जिसमें लगभग सात हजार की आबादी निवास करती है। लेकिन गांव की गलियों में टूटी सड़कों व नालियों के कारण गंभीर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीण इस स्थिति से पिछले कई सालों से जूझ रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों के विरोध के चलते इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।नगला बरी में टावर वाली गली के साथ-साथ आसपास के कई गांवों में पिछले कई सालों से गलियां व नालियां टूटी पड़ी है, गहरे-गहरे गड्ढों और टूटी हुई नालियों के चलते घरों से निकलने वाला गंदा पानी गड्ढों में जमा होकर गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न कर देता है, उसपर भी अगर बारिश हो ...