जलभराव वाले 448 स्थानों पर विशेष नजर रखेंगे अफसर, पीडब्ल्यूडी ने तय की जिम्मेदारी
नई दिल्ली, मई 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मानसून में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पिछले तीन वर्षों में चिह्नित किए गए जलभराव वाले 448 स्थानों पर प्रभावी निगरानी और समय पर जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। यह भी पढ़ें- जलभराव रोकने के लिए 448 स्थानों पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तयजिम्मेदारी तय पीडब्ल्यूडी के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन स्थानों में से कहीं पर जलभराव या बाढ़ जैसे हालात बनते हैं तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश में बताया गया है कि वर्ष 2023, 2024 और 2025 के दौरान पीडब्ल्यूडी और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त रूप से राजधानी में जलभराव वाले 448 स्थानों की पहचान की थी। इन स्थानों पर जलभरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.