बिजनौर, फरवरी 27 -- जलभराव वाले क्षेत्रों के किसानों के लिए गन्ना वैरायटी 98014 और 13231 लाभदायक साबित होगी। इस गन्ना प्रजाति का उत्पादन अच्छा है और जमाव भी अच्छा होता है। गन्ना विभाग के पास दोनों गन्ना प्रजातियों का बीज किसानों को देने के लिए है। गन्ना विभाग इन दोनों गन्ना प्रजातियों की बुवाई करने के लिए किसानों को जागरुक कर रहे हैं। जिले में गन्ना बुवाई शुरू हो गई है। कुछ किसानों ने गन्ना बुवाई शुरू कर दी है तो कुछ गन्ना बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। काफी किसान गन्ना बुवाई के लिए पलेवा कर रहे हैं। बतादें कि काफी किसानों की जमीन ऐसे स्थानों पर है जहां जलभराव हो जाता है। बारिश से जलभराव हो जाता है या फिर बाढ़ का पानी कई दिन खेतों में रुक जाता है। खादर क्षेत्र में यह परेशानी काफी किसानों के सामने आती है। बतादें कि जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.