जलभराव वाली सड़कों पर समस्या के कारण तलाशे जाएंगे
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बारिश में सड़कों पर जलभराव के कारण तलाश कर उनको दूर करने का काम किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पीडब्ल्यूडी व नगर निगम से ऐसे स्थानों की जानकारी साझा कर समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए लिखा है। इन एजेंसियों ने ट्रैफिक पुलिस को भरोसा दिलाया है कि वह जल्द कारण तलाश कर समाधान करेंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ दिन पहले उपराज्यपाल को बैठक में अवगत कराया था कि इस वर्ष मानसून में 65 स्थानों पर जलभराव की शिकायत प्राप्त हुई हैं। इन स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित होता है। साथ ही दावा किया था कि पीडब्ल्यूडी, नगर निगम समेत अन्य एजेंसियों के सक्रिय प्रयास के चलते पिछले वर्ष की तुलना में जलभराव की समस्या 61 प्रतिशत कम हुई। वर्ष 2025 में ऐसे 169 स्थान चिह्नित किए गए थे。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.