जलभराव में फिसलकर छात्रा गंभीर घायल
कन्नौज, जुलाई 1 -- ठठिया, संवाददाता। बारिश की पहली फुहार ने ही ग्राम पंचायतों के विकास और सफाई व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है। चोक नालियों और बदहाल जल निकासी व्यवस्था के कारण गांवों की गलियां और मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों का आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है। ऐसी ही स्थिति विकास खंड उमर्दा की ग्राम पंचायत बस्ता में देखने को मिली। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते मुख्य सड़क पर जलभराव और कीचड़ जमा हो गया। बुधवार को छुट्टी के बाद मुंशी प्रेमचंद विद्यालय की छात्रा प्रियांशी राजपूत पुत्री पिंटू राजपूत, निवासी जैतापुर, साइकिल से घर लौट रही थी। बस्ता गांव की मुख्य सड़क पर जलभराव के बीच उसकी साइकिल फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.