सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज नगर के नई बस्ती में वर्षों से बनी जलभराव की समस्या को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने सोमवार को बस्ती का निरीक्षण किया। वे हैंडपंप के पास जमा गंदा पानी और चोक नाली को देखकर भड़क उठे। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ठोस एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि नई बस्ती में बरसात के समय जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। इससे लोगों को आवागमन के साथ-साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि इस समस्या को अब किसी भी सूरत में समाप्त किया जाए और इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर जल्द काम शुरू किया जाए। उन्होंने नालियों की सफाई, जल न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.