गोरखपुर, जून 29 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय सोमवार की सुबह हुई भारी बारिश के कारण हड़हवा फाटक क्रॉसिंग, साकेतनगर एवं आसपास के मोहल्लों में जलभराव हो गया। जलनिकासी के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ नाला साफ करा रहे पूर्व उपसभापति एवं पार्षद ऋषि मोहन वर्मा की जतेपुर उत्तरी वार्ड के पार्षद पवन सिंह से तीखी बहस हो गई। पवन का आरोप था कि ऋषि मोहन उनके वार्ड को डूबा रहे हैं। देखते ही देखते दोनों के बीच नोक-झोंक बढ़ गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिससे वहां भीड़ लग गई。 यह भी पढ़ें- नाला निर्माण से पहले जांचेंगे लेवल, ठीक होने पर ही होगा निर्माणविवाद का कारण दिग्विजयनगर वार्ड पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने नगर आयुक्त अजय जैन और अधिशासी अभियंता अमरनाथ से फोन पर वार्ता कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के अव...