संभल, अप्रैल 2 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर पदार्थपुर में आरसीसी सड़क निर्माण के बाद जलनिकासी न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने समस्या के विरोध में प्रदर्शन किया और जल्द समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों के अनुसार, मालपुर मिलक मार्ग पर बनाई गई आरसीसी सड़क ऊंची होने के कारण गांव का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी भर गया है, जिससे आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के दौरान ही ठेकेदार से पानी निकासी के लिए व्यवस्था करने की मांग की गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। दूसरी ओर खेत होने के कारण पानी का बहाव भी संभव नहीं हो पा रहा है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। गंदे पानी के जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.