गोरखपुर, मई 8 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला ने नगर आयुक्त अजय जैन से मुलाकात कर प्री मानसून बारिश में महानगर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। आदित्य ने ज्ञापन में गोलघर, राप्तीनगर, बशारतपुर सहित प्रमुख इलाकों में जलभराव से उत्पन्न समस्याओं की ओर ध्यान दिलाते हुए त्वरित पम्पिंग, नालों की सफाई एवं दीर्घकालिक समाधान की मांग की। आदित्य शुक्ला ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहा है। नगर निगम प्रशासन से अपेक्षा है कि इस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि जलनिकासी का उचित प्रबंधन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सावित्री हॉस्पिटल के पास बनेगा सेम्पवेल, नाले से हटेंगे अतिक्रमण जलभराव की समस्या नहीं होने दी जाएगी। यह भी पढ़ें- महानगर में जलभराव के 39 हॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.