मेरठ, फरवरी 8 -- सरधना। लंबे समय से गंज बाजार में जलभराव की समस्या झेल रहे व्यापारियों ने शनिवार को तहसील पहुंचकर हंगामा कर दिया। व्यापारियों ने डीएम डॉ. वीके सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। इसी बीच व्यापारियों से मिलने पहुंचीं ईओ की उनसे नोकझोंक हो गई। व्यापारियों ने ईओ पर गंभीर आरोप लगाए और हंगामा कर दिया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह व्यापारियों को शांत कराया। उधर, डीएम ने ईओ को तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। किसान नेता हनीफ राणा के नेतृत्व में तहसील पहुंचे गंज बाजार के व्यापारियों ने डीएम डॉ. वीके सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गंज बाजार में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। दूषित पानी की निकासी नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर जलभराव हो रहा है। दुकानों के आगे जलभराव होने के कारण ग्राहक भी नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.