गोरखपुर, जून 29 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय अर्बन फ्लड मद से गोरखपुर नगर निगम ने महानगर की जलभराव की समस्या के स्थाई निदान की कड़ी में 144.08 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है। इस योजना के तहत 8849 मीटर लम्बाई में बनने वाले आरसीसी नाला से महानगर के 13 वार्डो की 1.26 लाख की आबादी को जलभराव से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण से पहले जांचेंगे लेवल, ठीक होने पर ही होगा निर्माणनाला निर्माण की लागत 61.76 करोड़ से बनेगा अकोल्हवा-गोडधोइया नाला अकोल्हवा चौराहा से बिछिया चौक होते हुए गोडधोइया नाला तक 61.76 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नाला निर्माण होगा। 5072 रनिंग मीटर लंबा यह नाला अकोल्हवा चौराहा से शुरू होता है जहां इसकी संरचना 2 मीटर गुणा 2 मीटर होगी। आगे कूड़ाघाट तक पहुंचते-पहुंचते नाले का आकार 4 मीटर गुणा 2.50 मीटर हो जाएगा। अंतिम...